Haryana News : हरियाणा सीएमओ में होगा बदलाव, जवाहर यादव की छुट्टी तय, संगठन में मिलेगा पद!

Haryana : हरियाणा में बड़ी वारदात, BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बड़ी वजह आई सामने Naya Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बदलाव की तैयारी हो गई है। सीएमओ में सीएम के विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यरत ...

Naya Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बदलाव की तैयारी हो गई है। सीएमओ में सीएम के विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यरत जवाहर यादव का दिवाली के बाद छुट्टी पर जाना तय माना जा रहा है। 

यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि जवाहर यादव अब हरियाणा बीजेपी के प्रदेश संगठन में स्थापित हो जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के जाने के बाद अब उनकी जगह सांसद नायब सैनी को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही जवाहर यादव 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पहले कार्यकाल में राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों के विरोध के कारण उन्हें सीएमओ से हटा दिया गया था।

संगठन में महासचिव का मिल सकता है पद

हरियाणा में सीएम के करीबी जवाहर यादव प्रदेश संगठन में महासचिव का पद संभाल सकते हैं। फिलहाल संगठन में तीन महासचिव पद हैं। नायब सैनी के अध्यक्ष बनने के बाद महासचिव पद की जिम्मेदारी देख रहे पवन सैनी की छुट्टी हो सकती है। 

उनकी जगह जवाहर यादव को सेट किया जा सकता है। इससे पहले भी धनखड़ के समय में उन्हें एडजस्ट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनकी संगठन में एंट्री नहीं हो पाई थी।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment