New Pension Policy: जल्द शुरू होगी सरकार की नई पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए

 
New Pension Policy: जल्द शुरू होगी सरकार की नई पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए
New Pension Policy: देश में सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाए चलाई गई है जिनका लाखों लोग लाभ उठा रहे है। ऐसे में सरकार ने श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों और लोक कलाकारों के लिए एक नई पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की है। राजस्थान मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना 2024 के तहत 41 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार की पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की तर्ज पर तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उन असंगठित श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडरों और लोक कलाकारों को मिलेगा, जिनकी आयु 41 से 45 वर्ष के बीच है और मासिक आय 15,000 रुपये से कम है। योजना में शामिल होने के लिए लाभार्थियों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पात्र व्यक्ति को 60 वर्ष की आयु तक हर महीने 100 रुपये का अंशदान करना होगा, जिसके बाद उन्हें आजीवन 3000 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त होगी।

ये नहीं होंगे पात्र

हालांकि, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS), राज्य बीमा या प्रावधायी निधि योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे व्यक्ति और आयकरदाता इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

प्रदेश के लाखों मजदूरों को होगा लाभ

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लोक कलाकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना न केवल उनकी वृद्धावस्था को सुरक्षित करेगी, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ाएगी। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों कामगारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। हालांकि अभी तक इस योजना के लिए आवेदन का पोर्टल नहीं खुला है। इस पोर्टल के जल्द खुलने की उम्मीद है जिसके बाद सरकार की ओर से इस योजना के लिए आवेदन लेने शुरू किए जाएंगे। New Pension Policy