PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब होगी जारी? आ गया अपडेट!

 
PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त कब होगी जारी? आ गया अपडेट!
PM Kisan Yojana : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी क्रम में अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है।

जानें कब जारी होगी 20वीं किस्त

PM किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की गई थी। इस कारण कई मीडिया रिपोर्ट्स में 20वीं किस्त जून के महीने में जारी किए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि, अब जुलाई के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करे जाने की बात कही जा रही है।

इनको नहीं मिलेगा किस्त का लाभ

वहीं सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसे कब जारी होंगे इसको लेकर कोई एलान नहीं किया है। वे किसान जिन्होंने अब तक योजना में ई-केवाईसी और भूसत्यापन नहीं कराया है उनको अगली किस्त किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी काम करा लेने चाहिए। PM Kisan Yojana