इन किसानों को नहीं मिलेगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त, फटाफट करवा लें ये जरूरी काम

 
इन किसानों को नहीं मिलेगी PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त, फटाफट करवा लें ये जरूरी काम
PM Kisan Yojana : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी क्रम में अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है।

इनको नहीं मिलेगा लाभ

ऐसे में अगर आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते है तो आपको ई-केवाईसी करवा लें, क्योंकि इसको बिना करवाए तो किस्त नहीं मिलने वाली। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे ही ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं...

जानें क्यों है जरूरी ई-केवाईसी

आपको बता दें कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। इससे ये पहचान की जा सकती है कि योजना के तहत मिलने वाला लाभ सही व्यक्ति के पास पहुंच रहा है। इसलिए ही पीएम किसान योजना के तहत भी किसानों की ई-केवाईसी करवाकर सही लाभार्थी की पहचान की जाती है।

जानें घर बैठे कैसे करवाएं E-KYC?

स्टेप 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे घर बैठे ही करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल में आधिकारिक किसान एप को भी ओपन कर सकते हैं
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'ई-केवाईसी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आधार कार्ड से जुड़ी मांगी गई जानकारी दर्ज करें
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो नंबर आधार कार्ड से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को भरें जिसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाती है।

जानें कब जारी होगी किस्त

जानकारी के अनुसार PM किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, इससे पहले आप 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं किस्त को देख लें या इससे पहले भी जारी हुई किस्तों को देख लें, तो ये सभी किस्तें लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी हुई हैं। ऐसे में 20वीं किस्त के लिए माना जा रहा है कि ये किस्त जून में ही जारी हो सकती है।