Rewari AIIMS: हरियाणा के इस जिले में बन रहा राज्य का सबसे बड़ा AIIMS संस्थान, जानें किन जिलों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
Apr 29, 2025, 11:46 IST
Rewari AIIMS: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बन रहा AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य प्रोजेक्ट बनने जा रहा है। इसके निर्माण से न केवल हरियाणा के 8 जिलों, बल्कि राजस्थान के 2 जिलों के लाखों लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। किन जिलों को होगा लाभ: हरियाणा: रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद राजस्थान: अलवर और झुंझुनू खास बातें: AIIMS, रेवाड़ी जिले में महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 38 किमी दूरी पर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और कुछ ही वर्षों में यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। पहले क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रोहतक, जयपुर, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। AIIMS बनने के बाद स्थानीय आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं पास में ही मिलेंगी। परियोजना का आर्थिक पक्ष: इस AIIMS की कुल लागत 1243 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह प्रोजेक्ट दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों के लिए स्वास्थ्य क्रांति साबित होगा। राजनीतिक पृष्ठभूमि: 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में अपनी पहली रैली के दौरान AIIMS के निर्माण का वादा किया था। इसके बाद दक्षिणी हरियाणा में भाजपा को मजबूत आधार मिला और लगातार तीसरी बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी। अहीरवाल क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट ने लोगों को एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाई है।
