Pension Yojna: सरकार लेकर आई खास योजना, बेटियों के माता-पिता को मिलेगी हर महीने पेंशन; फटाफट करें आवेदन

 
Pension Yojna: सरकार लेकर आई खास योजना, बेटियों के माता-पिता को मिलेगी हर महीने पेंशन; फटाफट करें आवेदन
CM Kanya Abhibhavak Pension Yojna : बुजुर्गों की आर्थिक मदद के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। इस सब योजनाओं के बीच सरकार एक खास योजना और लेकर आई है। इस नई योजना के मध्यम से बेटियों के माता-पिता को हर महीने 600 रूपए पेंशन दी जाएगी। बता दें कि इस योजना का लाभ केवल वे माता-पिता उठा सकते हैं जिनकी सिर्फ बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ऐसे माता-पिता को आर्थिक सहारा मिले और उन्हें बुढ़ापे में दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। अगर आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, आपकी संतान के रूप में केवल बेटियां हैं, और आप या आपके जीवनसाथी की उम्र 60 साल या उससे अधिक है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। बता दें आयकरदाता अभिभावक इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते। जरूरी दस्तावेज:
  • समग्र आईडी व आधार कार्ड
  • दंपती का फोटो (संयुक्त या एकल स्थिति के अनुसार)
  • मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक
  • आयु प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र
  • बेटियों के अलावा कोई अन्य संतान नहीं है, इसका शपथ पत्र
  • मध्य प्रदेश निवासी प्रमाण पत्र
  • विधवा/परित्यक्ता के लिए प्रमाण पत्र या कोर्ट का आदेश
कैसे करें आवेदन? ऑनलाइन आवेदन आप पेंशन पोर्टल पर कर सकते हैं या फिर ऑफलाइन आवेदन ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में कर सकते हैं। आवेदन की जांच जिला पंचायत या नगरीय निकाय द्वारा की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर पेंशन हर महीने सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।