Old Age Pension: हरियाणा में अब घर बैठे लगेगी बुढ़ापा पेंशन, नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर
May 26, 2025, 07:36 IST
Old Age Pension: हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और रोजमर्रा के व्ययों को निपटाने के लिए वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योनजा को शुरु किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है।Haryana Old Age Pension पात्रता
- ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें योजना का लाभ मिलता है।
- इस योजना के तहत, लाभार्थियों को हर महीने निश्चित मासिक पेंशन राशि दी जाती है।
- इस राशि को सरकार द्वारा समय- समय पर बढ़ाया जाता है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।
