Free Bijli: अब इन उपभोक्ताओं को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, जाने कैसे करें आवेदन

 
Free Bijli: अब इन उपभोक्ताओं को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, जाने कैसे करें आवेदन
Free Bijli: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा प्रदेश की सैनी सरकार ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत आम जनता को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का फैसला लिया है। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से देशभर में लागू की गई है, लेकिन हरियाणा में सैनी सरकार ने इसे तेजी से लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा दी जाएगी और इससे न सिर्फ बिजली फ्री में मिलेगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर लोग पैसे भी कमा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू बिजली खर्च में कटौती आएगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना

योजना के लिए आवेदन?

जिनके पास अपने पक्के मकान हो जिनके घरों की छत पर सोलर पैनल लगाया जा सकता हो जो लोग इस योजना से जुड़ी सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हो।

कहां और कैसे करें आवेदन?

सरकार ने ऑनलाइन आवेदन के लिए दो पोर्टल उपलब्ध कराए हुए है योजना की जानकारी के लिए आप https://pmsuryaghar.gov.in ले सकते हैं। वहीं आवेदन करने के लिए – https://mnre.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार की ओर से दी जा रही स्पेशल सब्सिडी 1 KV के लिए – 30,000 रुपये तक की सब्सिडी 2 KV के लिए – 60,000 रुपये तक की सब्सिडी 3 KV या अधिक के लिए – 78,000 रुपये तक की सब्सिडी

सोलर पैनल लगवाने के फायदे?

इससे हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिल सकेगी। सालाना 15,000 से 18,000 रुपये की बचत होगी। बची हुई बिजली को DISCOM को बेचकर कमाई की जा सकती है। इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।