अब छात्रों को मिलेगा Education Loan, ब्याज भी होगा माफ! जानें क्या है सरकार की योजना
Jun 18, 2025, 19:30 IST
Education Loan: छात्रों के लिए सरकार ने एक खास योजन की शुरुआत की है, ताकि देश के सभी छात्र को उच्च शिक्षा का बराबर का हक मिले। इसके लिए केंद्र सरकार को बजट में ऐलान करने के बाद 6 नवंबर, 2024 को प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। अक्सर छात्र आर्थिक मजबूरियों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन अब इस योजना से छात्रों को एक नया अवसर और नई उम्मीद मिलेगी।
15-16 लाख का मिलेगा एजुकेशन लोन
इस योजना के तहत आगे की पढ़ाई के लिए 15-16 लाख तक का एजुकेशन लोन भी मिल सकता है। हालांकि 10 लाख तक के लोन पर महज 3 फीसदी ही ब्याज देना होगा। यही नहीं लोन में सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है। इस जानें योजना का उद्देश्य है कि आर्थिक परेशानियों की वजह से किसी को पढ़ाई बीच में न छोड़नी पड़े और कोई भी छात्र उच्च शिक्षा के समान अवसर से वंचित न रहे।PM विद्यालक्ष्मी योजना की विशेषताएं
- टॉप 860 क्वालिटी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (QHEIs) में एडमिशन लेने वाले छात्रों को बिना जमानत, बिना गारंटर एजुकेशन लोन उपल्बध कराना
- 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी सरकार देगी
- 4.5 लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाले छात्रों को ब्याज में 100% छूट मिलेगी
- जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय 8 लाख है, तो उन्हें 10 लाख के लोन पर 3% ब्याज में सब्सिडी
- 15 साल तक लोन चुकाने का समय होगा, ब्याज में छूट कोर्स पूरा होने के एक साल (मोरेटोरियम अवधि) बाद तक ही होगी
- हर साल एक लाख छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा
- छात्राओं को इस योजना के तहत खासतौर पर प्राथमिकता मिलेगी
योजना का लोन लेने की पात्रता
- इस योजना के तहत भारत के शैक्षिक संस्थान में दाखिला लेने पर ही लोन मिलेगा
- छात्र को Top 860 Quality Higher Educational Institute में दाखिला लेना होगा
- दाखिला मेरिट के आधार पर होना चाहिए न कि डोनेशन देकर
- 8 लाख तक पारिवारिक आय वाले छात्रों को ही ब्याज में छूट मिलेगी
- छात्र/छात्रा का मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए
- इसी तरह की अन्य सरकारी योजना का लाभ लेने वाले छात्र पात्र नहीं होंगे
- छात्र को पढ़ाई में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा
- स्टुडेंट को एक ही बार ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा, चाहे अंडर ग्रेजुएशन हो पोस्ट ग्रेजुएशन या इंटीग्रेटेड
कैसे करें आवेदन
- एक बार लोन मंजूर हो जाने के बाद पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर लॉगिन करें
- Student Homepage पर Apply for Interest Subvention को चुनें
- Claim Interest Subvention के ऑप्शन पर क्लिक करें
- मांगी गई डिटेल भरें, आय का प्रमाण पत्र अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट कर दें, आपके पास मैसेज या मेल आ जाएगा
जरूरी दस्तावेज
- आवेदन फॉर्म
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आवास प्रमाण पत्र
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट
- इंस्टीट्यूट में दाखिले का Admit Card और फीस स्ट्रक्चर
- आय प्रमाण पत्र
