Haryana : हरियाणा में अब मजदूरों के बच्चे भी बनेंगे अफसर, इसके लिए सरकार दे रही पैसे; फटाफट करें आवेदन
Jun 21, 2025, 13:11 IST
Haryana : हरियाणा में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए सरकार ने राहत भरी योजना शुरू की है। अब श्रमिक और मजदूरों के बच्चे भी पढ़-लिखकर अच्छे पदों पर नौकरी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार के लेबर डिपार्टमेंट ने श्रमिकों के बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या IAS-IPS बनने की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दे रही है।
2019 में की थी योजना शुरू
हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड ने श्रमिकों के बच्चों को भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का मौका देने के लिए इस योजना की शुरुआत हुई है। हरियाणा वेलफेयर बोर्ड ने 15 जनवरी, 2019 को इस योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाती है। जो छात्र UPSC, HPSC, मेडिकल, MCA, इंजीनियरिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से कोचिंग के लिए एकमुश्त राशि दी जाती है। कोचिंंग के लिए सहायता योजना का उद्देश्य है कि श्रमिकों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा हासिल करने के समान अवसर मिल सकें और श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके। ताकि गरीब श्रमिकों के बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल हो सके।फ्री कोचिंंग के लिए सरकार से कितना पैसा मिलता है?
प्रोफेशनल कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी के लिए 20,000 रुपये या कोचिंग फीस का 75% (जो भी कम हो) सरकार की ओर से दिया जाता है। वहीं UPSC, HPSC का प्री निकालने वाले छात्रों को मेन एग्जाम की तैयारी करने के लिए 1,00,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती हैहरियाणा में फ्री कोचिंंग के लिए पात्रता क्या है?
- आवेदक हरियाणा में इंडस्ट्रियल या कर्मशियल संस्थान में काम करता हो
- आवेदक का हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड में कम से कम एक साल पुराना रजिस्ट्रेशन हो
- आवेदक की महीने की सैलरी 25,000 रुपये से ज्यादा न हो
- कम से कम एक साल से आवेदक नौकरी में हो
- यह लाभ आवेदक के उन बच्चों को ही मिलेगा, जो कंपीटिशन या प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों
- क्वालीफाइंग परीक्षा में आवेदक के बच्चे के कम से कम 60 फीसदी नंबर होने चाहिए
- यह लाभ आवेदक की तीन बेटियों या दो बेटों तक ही मिलेगा
- अगर आवेदक का खुद का काम है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- अगर आवेदक के बच्चे को पहले से हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड से स्कॉलरशिप मिल रही है तो भी इस योजना का लाभ मिलेगा
