New National Highway: यूपी में इन जिलों को कनेक्ट करेगा 216 KM लंबा हाईवे, खर्च होंगे 1527 करोड़ रुपये
Apr 29, 2025, 09:41 IST
New National Highway: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश के जल्द ही नये नेशनल हाईवे (UP New National Highway) का तोहफा मिलने वाला है। खबरों की मानें, तो यूपी के बरेली से लेकर मथुरा तक का मार्ग अपग्रेड किया जा रहा है और यहां पर फोरलेन नेशनल हाइवे (UP Four Lane National Highway)बनाया जा रहा है। इसी बीच बदायूं DM ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह नियमित कामों की समीक्षा करें और मौके पर जाकर निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट तैयार करें। बताया जा रहा है कि प्रथम चरण में यह हाइवे मथुरा से हाथरस तक बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में हाथरस से कासगंज तक बनेगा। वहीं तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं तक पहुंचेगा। जबकि, चौथे चरण में बदायूं से बरेली तक इसका निर्माण किया जाएगा। पहले चरण का कार्य पीएनसी इंफ्रा और अन्य कंपनी करेगी। जबकि, दूसरे और तीसरे चरण का काम जीआर इन्फ्रा कंपनी को सौंपा गया है। इसके अलावा चौथे चरण का काम धारीवाल कंस्ट्रक्शन की ओर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हाईवे के तहत बदायूं से कासगंज के बीच में करीब 56 KM सड़क का काम होना है। बरेली मथुरा नेशनल हाइवे बन जाने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। खबरों की मानें, तो 1527 करोड़ रुपये की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने परमिशन मिली थी और NHAI की ओर से इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा और चार बाइपास भी बनाए जाएंगे। यह नेशनल हाइवे बरेली से बदायूं होकर जाएगा और इसके बाद आगरा से मथुरा तक चार अलग-अलग खंडों में बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 216 किमी बताई जा रही है और यहां फोरलेन हाईवे है। इसे बनाने की पूरी जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की है। बताया जा रहा है कि बदायूं से बरेली तक के चौथे खंड के लिए 12,00 से ज्यादा किसानों की करीब 87 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। जिससे इन किसानों को काफी फायदा होने वाला है।
