कैसे बनता है मुफ्त इलाज वाला Ayushman Card? यहां जानें पूरी प्रोसेस
Jun 25, 2025, 09:26 IST
Ayushman Card: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों को सस्ती और गुणवत्ता से उच्च-तकनीकी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। यह योजना का संचालन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसके अंतर्गत, गरीब और वंचित वर्गों को 5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की मुफ्त में चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आयुष्मान कार्ड कैसे बनता हैं। तो आइये हम आपको इस पूरी प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।
जानें कितना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता है यानी कार्डधारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है और इस योजना के तहत कई सारी बीमारियां कवर हैं जिनका मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।जानें कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
- अगर आपको ऑनलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
- आप चाहें तो आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
ऑफलाइन भी है तरीका
- अगर आप ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने के बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे डाउनलोड कर सकते हैं
