Kisan Maandhan Yojana: किसानों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ
May 14, 2025, 10:23 IST
Kisan Maandhan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह ही एक और लाभकारी योजना है- पीएम किसान मानधन योजना, जो असंगठित क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना के तहत सरकार 60 साल की उम्र के बाद किसानों को ₹3000 मासिक पेंशन देती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी अहम जानकारियां।
योजना की पात्रता क्या है?
- किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत होना चाहिए।
- कोई भी व्यक्ति किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
- 18 वर्ष – ₹55 प्रति माह
- 30 वर्ष – ₹110 प्रति माह
- 40 वर्ष – ₹200 प्रति माह
- 60 वर्ष की आयु के बाद, सरकार आपके बैंक खाते में सीधे ₹3000 प्रति माह पेंशन जमा करेगी।
- अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाएँ।
- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड और मोबाइल नंबर साथ रखें।
- ऑपरेटर फॉर्म भरकर आपको पेंशन यूनिक नंबर (PEN) देगा।
- मासिक अंशदान ऑटो-डेबिट सुविधा के माध्यम से किया जाएगा।
- योजना की वेबसाइट: maandhan.in पर जाएँ
- ‘स्व-नामांकन’ विकल्प चुनें।
- आधार और बैंक विवरण भरें।
- OTP सत्यापन के बाद योजना में शामिल हों।
