‘सेवा संकल्प अभियान’ के ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ मॉड्यूल के तहत गांवों व शिक्षण संस्थानों में कलाकारों ने दी प्रभावी प्रस्तुतियां
झज्जर, 05 अक्टूबर
जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनजागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ मॉड्यूल के तहत सोमवार को जिला के विभिन्न गांवों एवं शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने लोक शैली के माध्यम से विकसित राष्ट्र, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता, आपसी भाईचारे और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया।
नेहरू कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी ने युवाओं को किया जागरूक
राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में उपयोग होनी चाहिए, न कि नशे जैसी बुराइयों में। नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि जागरूक युवा ही नशामुक्त और सशक्त समाज की मजबूत नींव रख सकते हैं।
खातीवास में कप्तान सिंह बिरधाना ने दिया नशामुक्ति का संदेश
गांव खातीवास में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति सजग किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
बेरी में देवेंद्र कादयान ने युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक जागरूकता अभियान चलाना समय की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव की वाहक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और आपसी भाईचारा मजबूत करना जरूरी है।
माछरौली में विनोद भठेड़ा ने सामाजिक जिम्मेदारी का दिलाया अहसास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माछरौली में भाजपा नेता विनोद भठेड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को युवाओं के लिए सकारात्मक माध्यम बताया।
राजकीय कॉलेज दुजाना में भाजपा नेत्री सीमा दहिया की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए निरंतर जागरूकता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे बड़े वाहक बन सकते हैं।
कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों की अलग-अलग टीम ने प्रभावी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विकसित राष्ट्र, नशामुक्त हरियाणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटकों के दौरान केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं और जनहितकारी पहलों की जानकारी भी आमजन को दी गई। प्रचार टीम ने सरल एवं रोचक तरीके से योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने तथा योजनाओं की जानकारी अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
