PM Awas Yojana ग्रामीण के लिए कैसे करें आवेदन? यहां जानें पूरी प्रोसेस

 
PM Awas Yojana ग्रामीण के लिए कैसे करें आवेदन? यहां जानें पूरी प्रोसेस
PM Awas Yojana-G: देश में गरीब परिवारों को पक्का घर मुहैया कराने के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' (PM Awas Yojana-G) की शुरुआत हुई। PM आवास योजना के ल‍िए हो रहे आवास प्‍लस सर्वे की आख‍िरी तारीख 15 मई थी। लेकिन ज‍िन लोगों ने अपनी जमीन का आवास प्‍लस सर्वे कराया है, अब उनकी वेर‍िफ‍िकेशन होगी और ग्रााम पंचायत स्‍तर पर ल‍िस्‍ट तैयार होगी। इसके अलावा PM आवास योजना के आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 30 द‍िसंबर 2025 कर द‍िया है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं कि‍या है तो तुरंत कर लीज‍िए। आइये हम आपको आवेदन करने की पूरी प्रोसेस के बारे में बताते हैं।

PM आवास योजना के लिए योग्यता

  • जिनके पास पक्का घर नहीं है और वे टूटे-फूटे कच्चे घर में रहते हैं
  • बिना आश्रय वाले घर
  • भीख मांगकर गुजारा करने वाले लोग
  • कूड़ा उठाने वाले या साफ-सफाई करने वाले
  • जनजातीय समूह के लोग
  • बंधुआ मजदूरी से छुड़ाए गए लोग

PM आवास योजना ग्रामीण क्या है?

आपको बता दें कि PM के 'Housing for All' के मिशन के तहत न्यूनतम जमीन को बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर (करीब 30 गज) और साथ में किचन कर दिया गया है। साल 2022 तक ही 2.72 करोड़ के टारगेट में से 2 करोड़ घर बनाए जा चुके थे। अब PM-Awas Yojana 2.0 के तहत रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इस स्कीम के जरिए केंद्र सरकार घर बनवाने के लिए पैसा सीधे आधार से जुड़े खातों में ट्रांसफर करती है। इस योजना का लक्ष्य है कि गरीब लोगों को भी साफ-सुथरा और बेसिक सुविधाओं से लैस घर मिल सके।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड की Self Attested कॉपी, अगर आवेदक अनपढ़ है तो अंगूठे का निशान
  • मनरेगा से जारी हुआ जॉब कार्ड
  • बैंक खाते की पूरी जानकारी और उसकी फोटो कॉपी भी
  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर
  • Affidavit जिसमें लाभार्थी को यह लिखकर देना होगा कि उसके पास कोई भी पक्का घर नहीं है

जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लिए आवेदन करने की प्रकिया के 4 सेक्शन हैं: पर्सनल डिटेल, बैंक खाते की जानकारी, कन्वरजेंस डिटेल और संबंधित ऑफिस की डिटेल। आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है: PM Awas Yojana
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/netiayHome/home.aspx पर जाइए।
  • Personal Detail Section में नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर जैसी जानकारी भरें
  • आधार कार्ड को यूज करने के लिए Consent अपलोड करें
  • अब Search Button पर क्लिक करें ताकि Beneficiary List से नाम, PMAY ID और प्राइरिटी को ढूंढा जा सके
  • अब Click to Register पर क्लिक करें, लाभार्थी की जानकारी अपने आप खुल जाएगी
  • इसी में अन्य जानकारी को भरना है, जैसे मालिकाना हक का टाइप, आधार नंबर, संबंध
  • आधार कार्ड के इस्तेमाल के लिए Consent अपलोड करें
  • अगले सेक्शन में लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी भरें
  • अगर आपको लोन भी चाहिए तो Yes चुनें और लोन की रकम भरिए
  • अगले सेक्शन में MGNREGA जॉब कार्ड नंबर और स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर भरिए
  • इसके बाद का सेक्शन संबंधित ऑफिस के द्वारा भरा जाएगा