Haryana News: हरियाणा में अब 15 अगस्त तक मिलेगा सरसों का तेल, वंचित पात्रों के लिए बड़ा फैसला 

 जुलाई में सरसों तेल लेने से वंचित पात्र लाभार्थियों को 15 अगस्त तक मिलेगा सरसों तेल
 
Haryana News: हरियाणा में अब 15 अगस्त तक मिलेगा सरसों का तेल, वंचित पात्रों के लिए बड़ा फैसला 


भिवानी, 11 अगस्त। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्णय के अनुसार जो पात्र लाभार्थी जुलाई में सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए थे, उन्हें 15 अगस्त तक सरसों तेल वितरित किया जाएगा। विभाग द्वारा प्रत्येक बीपीएल/एएवाई राशन कार्ड पर 30 रुपये में एक लीटर तथा 100 रुपये में दो लीटर सरसों तेल वितरित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक बीपीएल/एएवाई राशन कार्ड पर एक किलोग्राम चीनी 13.50 रुपये की दर से उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रत्येक बीपीएल राशन कार्ड धारक को प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं तथा एएवाई राशन कार्ड धारक को प्रति राशन कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक प्रदीप कौशिक ने बताया कि जुलाई में सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रहे पात्र लाभार्थी अगस्त माह में 15 अगस्त तक किसी भी नजदीकी डिपो धारक से सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर लाभार्थी संबंधित सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी/निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802087 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। जिला स्तर पर लाभार्थी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, भिवानी के कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01664-242125 पर भी संपर्क कर सकते हैं।