Haryana News: हरियाणा में 19.50 लाख BPL परिवार नहीं ले रहे सरकार का 500 रुपये वाला सिलेंडर, सामने आई ये बड़ी वजह

 
Haryana News: हरियाणा में 19.50 लाख BPL परिवार नहीं ले रहे सरकार का 500 रुपये वाला सिलेंडर, सामने आई ये बड़ी वजह
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने प्रदेश में 'हर घर हर गृहिणी' योजना शुरू की हुई है। इस योजना के तहत गरीब परिवार सस्ती दर पर रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। इस योजना के जरिए 500 रुपये का सिलेंडर दिया जाता है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो हरियाणा में 48.05 लाख BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार हैं। करीब 17 लाख परिवारों ने 500 रुपए में मिलने वाले सिलेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। इनमें से भी अभी तक 13.50 लाख लोगों ने ही सिलेंडर लेना शुरू किया है। वहीं 11.55 लाख BPL परिवार केंद्र की उज्जवला योजना में आते हैं। यानी की करीब 19.50 लाख BPL परिवार सस्ता सिलेंडर नहीं ले रहे है। हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो सिलेंडर सस्ती दर पर लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की KYC (नो योर कस्टमर) करानी होती है। इसमें उम्र से लेकर आय तक सभी जानकारी होती है। कहा जा रहा है कि KYC में जानकारी मिसमैच होने पर BPL कार्ड कटने के डर से कुछ BPL परिवार सस्ता सिलेंडर लेने से ही बच रहे हैं। परिवार पहचान पत्र (PPP) में गलत जानकारी के कारण वेरिफिकेशन में दो महीने में 4.44 लाख से ज्यादा परिवार BPL लिस्ट से बाहर हो गए है और उन्हें जुलाई माह से राशन मिलना भी बंद हो जाएगा। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तेल कंपनियों और राशन डिपो के माध्यम से यह पता कराने की तैयारी में है कि BPL परिवार सस्ता सिलेंडर क्यों नहीं ले रहे। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजना में 60 रुपये का है अंतर सैनी सरकार की 'हर घर हर गृहिणी' और केंद्र की 'उज्जवला' योजना में थोड़ा अंतर है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860 रुपए है। हर घर हर गृहिणी योजना में गरीब परिवार को 500 रुपए का सिलेंडर दिया जाता है और बाकी सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है। वहीं उज्जवला योजना में केंद्र की मोदी सरकार 300 रुपए सब्सिडी देती है। यानी की दोनों में करीब करीब 60 रुपए का अंतर है। अब घर बैठे करा सकेंगे KYC दरअसल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को राशन डिपो पर KYC अपडेट कराना जरूरी है। अब लाभार्थी घर बैठे ही अपने मोबाइल पर भी KYC अपडेट करा सकते हैं। खबरों की मानें, तो खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया E-KYC मोबाइल एप्लीकेशन 'मेरा ई-केवाईसी' पर फेस ऑथेंटिकेशन कर पंजीकरण किया जा सकता है। OTP के माध्यम से यह प्रमाणीकरण (certification) संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अधिकतर परिवार के एक या दो सदस्य ही राशन डिपो पर जाते हैं और बॉयोमीट्रिक के जरिए राशन प्राप्त कर लेते हैं। अब मोबाइल एप से परिवार के सभी सदस्य अपना E-KYC करा सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।