Haryana: हरियाणा सरकार की ‘पिंक रैपिडो’ योजना की शुरुआत, बेटियों को फ्री स्कूटर के साथ मिलेंगे हर महीने पैसे
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत चयनित युवतियों को सरकार की ओर से मुफ्त E-स्कूटर दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें शुरुआती छह महीनों तक 12 से 14 हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना और शहरों में कम दूरी की यात्रा को सुरक्षित व सस्ता बनाना है। योजना के तहत महिला चालक मोबाइल App के माध्यम से महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ छोटे सामान की डिलीवरी का काम भी करेंगी। Haryana News
महिला यात्रियों को कराएंगी सफर
मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत केवल महिला चालक ही महिला यात्रियों को सफर कराएंगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और भरोसा बढ़ेगा। शुरुआती चरण में प्रत्येक जिले से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की 30 युवतियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनीपत, करनाल, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला जिलों की पात्र महिलाएं इसमें आवेदन कर सकती हैं। Haryana News
ये रहेंगी शर्तें
जानकारी के मुताबिक, जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल के अनुसार आवेदिका के पास दोपहिया वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। एक से दो साल का ड्राइविंग अनुभव रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदिका की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे मोबाइल एप व नेविगेशन टूल्स का उपयोग करना आना चाहिए। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा आवेदिका के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक महिलाएं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, गुरु अर्जुनपुरा कॉलोनी, रतनगढ़ रोड, अंबाला शहर में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं।
