Haryana : हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को मिलेंगे 3000 रूपये महीना
Jun 21, 2025, 11:38 IST
Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ लेकर करोड़ों लाचार लोग बेहतर जीवन जी रहे हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है काम नाम दिव्यांगों पेंशन स्कीम। इस योजना से दिव्यांगों को हर महीने पेंशन दी जाती है। यह योजना 1981-82 से चल रही है। यह योजना हर साल लाखों दिव्यांग लोगों को सहारा बनी हुई है।
दिव्यांग को दी जाती है 3000 महीना पेंशन
इस पेंशन के माध्यम से पात्र दिव्यांग व्यक्ति को 3000 रुपये महीने की पेंशन दी जाती है। इस पैसे से दिव्यांगों को भी किसी पर आश्रित होने की जरूरत नहीं है और वह सम्मान के साथ अपनी जिंदगी बिता सकता है। हरियाणा में दिव्यांगजनों को भी सम्मान से जीने का अधिकार देने के लिए 1981-82 में पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग जनों को आर्थिक मदद देकर सशक्त बनाना था।केवल ये लोग कर सकते हैं आवेदन
इस योजना के अंतर्गत हरियाणा के नागरिक और 60 फीसदी से ज्यादा विकलांगता होने पर पेंशन योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। 1981-82 में जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तो 50 रुपये महीने की पेंशन दी जाती थी। लेकिन अब यह बढ़कर 3000 रुपये प्रति माह हो चुकी है। हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को भी सम्मान से जीने का हक देना और रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर आश्रित कम होना है।जानें दिव्यांगता पेंशन की पात्रता
- आवेदक फॉर्म भरने के समय कम से कम 3 साल से हरियाणा का स्थायी नागरिक हो
- आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए
- श्रम विभाग द्वारा तय मजदूरी से ज्यादा आय आवेदक की नहीं होनी चाहिए
- आवेदक की विकलांगता 60% से 100% के बीच होनी चाहिए, जिसमें ये शामिल होंगे
- दृष्टिहीन
- कम दिखाई देना
- कुष्ठ रोग से ठीक हुए हो
- सुनाई न देना
- लोकोमोटर विकलांगता
- मानसिक रूप से दिव्यांगता
- मानसिक रोगी
जानें कैसे करें आवेदन?
- आप 'मेरा परिवार' पोर्टल https://meraparivar.haryana.gov.in/ से भी आवेदन कर सकते हैं
- परिवार पहचान पत्र (PPP) से आपको लॉगिन करना होगा, सदस्य का नाम चुनें, Captcha और OTP भरें
- दिव्यांग पेंशन योजना पर क्लिक करें, अब जो फॉर्म खुलेगा, उसमें पूरी जानकारी भरें
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और Submit कर दें
- अगर आपके पास PPP नहीं है तो आधार नंबर से भी लॉगिन कर सकते हैं
