Haryana: हरियाणा की महिलाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार करीब 50 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। सरकार द्वारा हर घर हर गृहिणी योजना के तहत राज्य के BPL परिवारों के जीवन को भी सुलभ बनाने की कोशिश की जा रही है। हर घर हर गृहिणी योजना की शुरुआत 12 अगस्त 2024 को CM नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज के मौके पर की थी। सरकार ने राज्य के गरीब वर्ग को भी सुविधाएं देने के उद्देश्य से 12 अगस्त , 2024 को 'हर घर हर गृहिणी' योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारी और अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा। इस योजना में साल में 12 सिलेंडर देने का प्रावधान है।
जानें योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के उन गरीब परिवारों को भी गैस सिलेंडर की सुविधा मुहैया कराना है, जो अभी भी लकड़ी या कोयले से खाना बनाने को मजबूर हैं। हरियाणा सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी गरीब परिवारों के लिए गैस सिलेंडर मुहैया कराना चाहती है। हर घर हर गृहिणी योजना के जरिए हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाना भी लक्ष्य है।
हर घर हर गृहिणी योजना के लिए पात्रता
आवेदक को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए इस योजना के तहत पैसा परिवार की महिला के खाते में ही आएगा आवेदन करने के लिए फैमिली आईडी (PPP ID या हरियाणा परिवार पहचान पत्र) होना चाहिए आवेदक के परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए BPL परिवार और अंत्योदय परिवार (AAY Card या गुलाबी कार्ड) ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं
जानें कैसे करें आवेदन
Har Ghar Har Grihini Yojana Online Apply: हर घर हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप या तो किसी की मदद से या फिर खुद ही मोबाइल या कंप्यूटर से Online Apply कर सकते हैं।