हरियाणा में राशन वितरण को लेकर बड़ा बदलाव, अब उपभोक्ताओं को मिलेगी ये ख़ास सुविधा

 
हरियाणा में राशन वितरण को लेकर बड़ा बदलाव, अब उपभोक्ताओं को मिलेगी ये ख़ास सुविधा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए नया कदम उठाया है। अब राशन डिपो से राशन लेने के बाद उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर SMS या OTP (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, ठीक वैसे ही जैसे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान मिलता है।

खाद्य एवं पूर्ति मंत्री ने दिए निर्देश

खाद्य एवं पूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक में इस नई व्यवस्था को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

रबी फसलों के उठान और खरीद की तैयारी

समय पर गेहूं और बाजरा की खरीद हो।
भारतीय खाद्य निगम (FCI) को समय पर राशन उठान के लिए रिलीज ऑर्डर जारी किए जाएं।
गेहूं और बाजरा पूरी तरह सूखाकर ही राशन डिपो तक पहुंचे।

राशन डिपो में सुधार को लेकर सख्त निर्देश

राशन के वजन में गड़बड़ी की शिकायतों को तुरंत हल करें।
अगर किसी राशन डिपो की सप्लाई बंद करनी पड़े, तो नजदीकी डिपो को उसकी सप्लाई दी जाए।
नए राशन डिपो को मंजूरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

डिजिटल बदलाव से जनता को होगा लाभ

OTP/SMS से पारदर्शिता आएगी और राशन वितरण में गड़बड़ियां कम होंगी।
उपभोक्ताओं को यह पता चलेगा कि उनके नाम पर राशन लिया गया है या नहीं।
भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और राशन सही हकदारों तक पहुंचेगा।