PM Kisan Yojana : देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी क्रम में अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको इस किस्त का लाभ मिल सकता है। लेकिन ध्यान से योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को करवा लें जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं जिन्हें किसानों को करवाना जरूरी है।
जान लेते हैं कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद ही जारी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे पर हैं और उनके आने के बाद हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को 20वीं किस्त दी जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
किस्त आने से पहले करवा लें ये काम :-
पहला काम
अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए अपने बैंक की शाखा में जाना होता है और वहां से ये काम हो जाता है। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम काम करवाना जरूरी है।
दूसरा काम
किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य होता है। इसे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या फिर योजना के आधिकारिक किसान एप से भी ये काम करवा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि किस्त का लाभ लेने के लिए योजना के ये सबसे जरूरी काम है। इसलिए इसे जरूर करवा लें।
तीसरा कम
योजना से जो भी किसान जुड़े हैं उन्हें भू-सत्यापन भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है और कृषि योग्य भूमि देखी जाती है। इसलिए इस काम को ध्यान से करवा लें।
PM Kisan Yojana