Fastag Pass: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, अब फ्री होगा टोल! मुफ्त में कर सकेंगे 200 ट्रिप, जानें कैसे?
Jun 18, 2025, 14:39 IST
Fastag Pass: वाहन चालकों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स नियम में एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है। जिसका फायदा आम जनता को जरूर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब 3 हजार रुपए में FASTag का पास बनेगा। जिससे आप एक साल के भीतर 200 यात्राएं फ्री में कर सकते हैं। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपये की कीमत वाला FASTag आधारित सालाना पास शुरू किया जा है। यह पास एक्टिव होने की तारीख से एक वर्ष तक या (200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो) वैध रहेगा।
इन वाहनों के लिए बनेगा पास
उन्होंने कहा कि यह पास केवल गैर-व्यावसायिक (Non-commercial) निजी वाहनों ( जैसे कार, जीप, वैन आदि) के लिए स्पेशली तैयार किया गया है । यह देशभर के नेशनल हाइवे पर निर्बाध यात्रा (Seamless Travel) को संभव बनाएगा।एप से बनेगा FASTag पास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सालाना पास के Activation/Renewal के लिए जल्द ही हाइवे यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।लाखों निजी वाहन चालकों को होगा फायदा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहे कन्सर्न्स को अंडर लाइन करेगी और पास से लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वेटिंग टाइम घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजाओं पर विवाद को खत्म कर, वार्षिक पास से लाखों निजी वाहन चालकों के लिए सफर तेज, सुगम और बेहतर होगा। महत्वपूर्ण घोषणा। 📢 एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025
