FASTag Annual Pass: देश में केवल 1057 टोल प्लाजा पर ही चलेगी FASTag की 3000 वाली स्कीम, वाहन चालकों को जरूर पता होनी चाहिए ये बात

 
FASTag Annual Pass: देश में केवल 1057 टोल प्लाजा पर ही चलेगी FASTag की 3000 वाली स्कीम, वाहन चालकों को जरूर पता होनी चाहिए ये बात
FASTag Annual Pass: देश में जल्द ही फास्टैग एनुअल टोल पास  (FASTag Annual Pass Scheme) योजना शुरू होने वाली है। जिसमें आप 3000 रुपये के रिचार्ज पर 1,057 टोल से होकर गुजर सकते हैं। ऐसे में आपके मन में ये सवाल होगा कि नया टोल पास कहां-कहां चलेगा। आइए जानते हैं कि इस टोल पास से आप कहां-कहां की यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, 15 अगस्त को लागू होने वाली इस वार्षिक टोल पास योजना से आप एक साल में 200 टोल से लेकर गुजर सकते हैं। हालांकि, यह योजना अभी सिर्फ एनएचएआई और नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर ही मान्य रहेगी। स्टेट हाईवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास काम नहीं करेगा। जिससे आपको परेशानी हो सकती है और टोल चुकाना पड़ सकता है।

देश में NHAI के है इतने टोल

खबरों की मानें, तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के टोल इर्न्फोमेशन सिस्टम के रिकॉर्ड की मानें, तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश में करीब 1,057 टोल एनएचएआई के ही हैं। इसका मतलब है कि इन सभी टोल पर आपका 3000 रुपये वाला पास काम करेगा।

राज्य टोल प्लाजा

राजस्थान -142 उत्तर प्रदेश -123 बिहार -33 पंजाब -36 चंडीगढ़- 01 दिल्ली -11 उत्तराखंड-58 हिमाचल- 05 हरियाणा -56 महाराष्ट्र -87 मध्य प्रदेश-97 छत्तीसगढ़-25 झारखंड- 17 उत्तराखंड-11

ऐसे चेक कर सकते हैं आप टोल बूथ की लिस्ट

-आप सबसे पहले NHAI के ऑफिशियल पोर्टल tis.nhai.gov.in पर जाएं। -होम पेज के Toll Plazas वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। -यहां आपको At a Glance का ऑप्शन दिखेगा। इस पर आप क्लिक कर सकते हैं। -आपके सामने सभी टोल प्लाजा की लिस्ट आ जाएगी। -अब आप जिस राज्य के टोल के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप उसे चेक कर सकते हैं।