Govt Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी ! अब खाते में 2000 नहीं बल्कि आएंगे 4000 रुपये; जानें क्या है सरकार की स्‍कीम

 
Govt Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी ! अब खाते में 2000 नहीं बल्कि आएंगे 4000 रुपये; जानें क्या है सरकार की स्‍कीम
Govt Scheme: देशभर के करोड़ों किसान PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। PM किसान सम्मान योजना के तहत बैंक खाते में जल्द ही 2000 रुपये आने वाले हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि देश का एक राज्य ऐसा भी है, जहां किसानों के खाते में 2000 नहीं बल्कि 4000 रुपये आएंगे। जी हां...मतलब किसानों को साल के 6000 नहीं बल्कि 12,000 रुपये मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की।

इस तारीख को आएंगे खाते में पैसे

MP में गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए PM किसान सम्मान निधि योजना के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना भी चलाई जा रही है। किसानों को सूदखोरों के चंगुल से बचाने के लिए इस योजना के तहत उतनी ही आर्थिक मदद की जाती है, जितनी केंद्र सरकार से मिलती है। Govt Scheme माना जा रहा है कि 20 जून को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के 2000 रुपये खाते में आ सकते हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के करीब 86 लाख किसानों को 4000 रुपये मिल सकते हैं।

जानें क्या है CM किसान कल्याण योजना ?

MP में किसानों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद देकर उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत जो किसान पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये पा रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त पैसा दिया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार अपनी ओर से 6000 रुपये देती है। जिस तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलता है, उसी तरह मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 6000 रुपये भी तीन किस्तों में मिलते हैं। Govt Scheme