Govt Scheme : इस योजना के तहत बेटियों को मिलेंगे लाखों रुपये, फटाफट जानें कैसे उठाये लाभ

 
Govt Scheme : इस योजना के तहत बेटियों को मिलेंगे लाखों रुपये, फटाफट जानें कैसे उठाये लाभ
Govt Scheme : अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं तो आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ये एक ऐसी योजना है जिसमें कम निवेश पर लाखों रुपये जोड़े जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में पुरे विस्तार से बताते हैं।

जानें क्या है योजना

आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा चलाई सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी योजना है जिसे सिर्फ लड़कियों के लिए चलाया जा रहा है। भारत सरकार इस योजना को चलाती है जिसके तहत आपको अपनी बेटी के नाम पर बेहद छोटी रकम निवेश करनी होती है और फिर आपकी बेटी को मैच्योरिटी के समय लाखों रुपये मिल सकते हैं। इस पैसे को बेटी से जुड़े जरूरी कामों में आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानें निवेश का गणित

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना से अपनी बेटी को जोड़ते हैं तो आप इसमें बेहद कम निवेश करके भी अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में आप एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस निवेश पर आपको 7 फीसदी से अधिक का ब्याज मिल सकता है। साथ ही इसमें इनके टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत छूट भी मिलती है।

पात्रता

आप अगर इस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी के लिए पैसे जोड़ना चाहते हैं, तो जोड़ सकते हैं पर इसकी पात्रता है। योजना के तहत 10 साल की उम्र से पहले बेटी का इस योजना में खाता खुलवाना होता है। इसके बाद 18 से 21 साल की उम्र तक इस खाते का संचालन किया जा सकता है और ये इसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है। Govt Scheme

जानें आवेदन का तरीका

  • अगर आप भी अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी बैंक या डाकघर जा सकते हैं
  • यहां जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है और फिर दस्तावेजों को सबमिट कर आपकी बेटी का खाता खोल दिया जाता है। Govt Scheme