रायपुर जंक्शन पर अडंर पास बनाने तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड कट से एयरपोर्ट चौक तक सर्विस लेन के निर्माण की डीपीआर जल्द होगी मंजुर: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

 
रायपुर जंक्शन पर अडंर पास बनाने तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड कट से एयरपोर्ट चौक तक सर्विस लेन के निर्माण की डीपीआर जल्द होगी मंजुर: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

 
हिसार, 5 अगस्त।
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रायपुर जंक्शन पर अडंर पास बनाने तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड कट से एयरपोर्ट चौक तक 1100 मीटर सर्विस लेन के निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है। यह सर्विस लेन 7.5 मीटर चौड़ी होगी।


कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि डीपीआर अध्ययन पूर्ण होने के बाद वाहन उपरगामी पुल तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड कट से एयरपोर्ट चौक समीप तक सर्विस लेन निर्माण के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत दिनों मिलगेट, रायपुर, मिर्जापुर सहित आधा दर्जन गांवो के निवासियों ने वाहन उपरगामी पुल तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड कट से एयरपोर्ट चौक समीप तक सर्विस लेन बनवाने की मांग रखी थी क्योंकि इनके अभाव में यहां दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।


इस संबंध में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सारी स्थिति से अवगत कराया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अवगत कराया है कि रायपुर जंक्शन पर अडंर पास बनाने तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड कट से एयरपोर्ट चौक समीप तक 1100 मीटर सर्विस लेन के निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होने के उपरांत निर्माण कार्य की दिशा में आगामी कार्यवाही की जाएगी।


केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार के विकास और आमजन की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रायपुर जंक्शन पर अडंर पास तथा धांसू-तलवंडी राणा रोड से एयरपोर्ट चौक तक सर्विस लेन बनने से क्षेत्र में यातायात अधिक सुगम होगा, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से हिसार में सडक़ अवसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।