Haryana News: हरियाणा में जमीन और फ्लैट खरीदने का बड़ा मौका, HSVP इस महीने करेगा संपत्तियों की ई-नीलामी, ये रही पूरी डिटेल

 
Haryana News: हरियाणा में जमीन और फ्लैट खरीदने का बड़ा मौका, HSVP इस महीने करेगा संपत्तियों की ई-नीलामी, ये रही पूरी डिटेल
Haryana News:  हरियाणा में जो लोग अपने घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से एक बार फिर प्रदेश में मई महीने में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों समेत संस्थागत संपत्तियों और बहुमंजिला अपार्टमेंट की ई-नीलामी संबंधी तारीख घोषित कर दी गई है। दरअसल, मई के महीने में ही नीलामी की सभी 6 तारीख है। इसके लिए 16 अप्रैल 2025 को एक विज्ञापन जारी किया गया है। मई महीने में ये है निलामी की तारीख -21 मई 2025 -22 मई 2025 -23 मई 2025 -27 मई 2025 -28 मई 2025 -30 मई 2025   Haryana News: हरियाणा में जमीन और फ्लैट खरीदने का बड़ा मौका, HSVP इस महीने करेगा संपत्तियों की ई-नीलामी, ये रही पूरी डिटेल तारीख-जोन और साइट की जानकारी
  • 21 मई 2025 को प्रेफरेंशियल संपत्तियां (Residential and Commercial), सभी जोन की ई-नीलामी की जाएगी।
  • 22 मई 2025 को (Residential and Commercial प्रॉपर्टी) पंचकूला और हिसार जोन की ई-नीलामी की जाएगी। ।
  • 23 मई 2025 को (Residential and Commercial प्रॉपर्टी), रोहतक और फरीदाबाद जोन की ई-नीलामी की जाएगी।
  • 27 मई 2025 को Residential and Commercial प्रॉपर्टी ) गुरुग्राम जोन की ई-नीलामी की जाएगी।
  • 28 मई 2025 को नर्सिंग होम, क्लिनिक और सभी स्कूल की साइटें, सभी जोन की ई-नीलामी की जाएगी।
  • 30 मई 2025 को मेजर साइटें (Commercial साईट, शॉपिंग मॉल, अस्पताल और संस्थागत साईट) और कंपोजिट साईट सेक्टर-43, गुरुग्राम, सभी जोन की ई-नीलामी की जाएगी।
यहां मिलेगी ज्यादा जानकारी अगर आप इसे E-Auction से ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो  HSVP की आधाकारीक वेबसाइट https://hsvphry.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप HSVP के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।