NPS खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर से मिलेगा ₹30 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

 
NPS खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर से मिलेगा ₹30 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

 

 

 

 

 

नई दिल्ली। पेंशन के साथ इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने वाली NPS स्वास्थ्य योजना अक्टूबर से शुरू किए जाने की तैयारी है। खबर के अनुसार यह योजना सामान्य NPS खाते से अलग होगी और इसमें स्वास्थ्य बीमा लेना अनिवार्य होगा।

योजना के तहत NPS खाते में जमा राशि का 25% तक हिस्सा इलाज के लिए निकाला जा सकेगा। इसके अलावा योजना में दो हिस्से बताए गए हैं—एक निवेश खाता और दूसरा सुपर टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा, जो अनिवार्य होगा।

 ₹30 लाख तक का बीमा कवर
खबर में दिए गए प्रस्तावित प्रीमियम के अनुसार:
बीमा कवर प्रीमियम
₹1 लाख ₹10,000
₹5 लाख ₹50,000
₹10 लाख ₹1 लाख
₹30 लाख ₹3 लाख
जिन लोगों के पास पहले से सामान्य NPS खाता है, वे अलग से NPS स्वास्थ्य खाता खोल सकते हैं। उन्हें निर्धारित न्यूनतम निवेश राशि और सालाना प्रीमियम जमा करना होगा।