Ayushman Scheme: हरियाणा में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इन बीमारियों का नहीं होगा प्राइवेट अस्पतालों में इलाज
Jun 7, 2025, 10:34 IST
Ayushman Scheme: हरियाणा में आयुष्मान-चिरायु योजना (Ayushman-Chirayu Scheme) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रदेश के मरीज अब प्राइवेट अस्पतालों में मोतियाबिंद, बच्चेदानी, दूरबीन से पित्त की थैली का ऑपरेशन, उल्टी-दस्त और दमा का इलाज नहीं करा सकेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि, आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) के माध्यम से इन बीमारियों का इलाज मरीजों को अब सरकारी अस्पतालों में ही कराना होगा। इस मामले में सिविल सर्जनों को अवगत करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सरकार के इस फैसले पर हरियाणा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने हैरानी जताई है। IMA का कहना है कि प्रदेश सरकार को अपने तंत्र को और मजबूत करना चाहिए। आयुष्मान के तहत इलाज के जो पैसे प्राइवेट अस्पतालों को दिए जाते हैं, उन्हें ये पैसे सरकारी अस्पतालों में लगाने चाहिए, ताकि मरीजों को ये सुविधा मिल सके। आयुष्मान भारत के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि पैनलबद्ध आयुष्मान भारत अस्पतालों की ओर से ज्यादा उपयोग से बचने के लिए पांच अतिरिक्त पैकेजों को हटाने का निर्णय लिया गया है। यह पैकेज पहले से आरक्षित 114 पैकेजों के अतिरिक्त है। इस बारे में तुरंत पोर्टल को भी अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्राइवेट अस्पताल अंजाने में भी इन बीमारियों का इलाज न कर पाएं। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान पैनल से बाहर अस्पतालों को नया निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि दुर्घटना में घायल मरीजों का सात दिनों तक डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज कैश लैश इलाज दिया जाए। इलाज की यह प्रक्रिया सभी अस्पतालों में लागू की गई है। इस पर आईएमए ने आपत्ति जताई है। क्या बोली स्वास्थ्य मंत्री वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा है कि इन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है। अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। आयुष्मान के तहत 114 पैकेज का इलाज पहले की तरह जारी रहेगा।
