क्या आप PM Vishwakarma योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

 
क्या आप PM Vishwakarma योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana : केंद्र सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है। इन्हीं में से एक योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जो कि केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। लेकिन इस योजना की अपनी एक पात्रता सूची है। जो लोग इस पात्रता सूची में हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो आइये जानते है कि PM विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए कौन लोग पात्र हैं और कौन नहीं। आपको बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

जानें क्या मिलता है लाभ

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। इस ट्रेनिंग द्वारा लाभार्थियों को उनके काम में और बेहतर किया जाता है और उन्हें एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है
  • लाभार्थियों को योजना से जुड़ने के बाद लोन की सुविधा भी दी जाती है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है
  • इसमें लाभार्थियों को पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इस लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।

कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं?

क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं? ये आपको नीचे दी गई पात्रता सूची से पता चलता है:-
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • धोबी और दर्जी
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं