हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: रोजवेज बसों में फ्री में कहीं भी आ-जा सकते हैं ये लोग, जानें पूरी योजना

 
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: रोजवेज बसों में फ्री में कहीं भी आ-जा सकते हैं ये लोग, जानें पूरी योजना
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: रोजवेज बसों में फ्री में कहीं भी आ-जा सकते हैं ये लोग, जानें पूरी योजना


Haryana News: हरियाणा सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। अब हरियाणा की रोडवेज बसों में लोग फ्री यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अंत्योदर परिवार परिवहन योजना के तहत, सरकार ने 73 लाख गरीब लोगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है।

गरीबों की मदद के लिए शुरू की गई योजना

इस योजना के तहत, सरकार गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित सभी पात्र लोगों को स्मार्टकार्ड प्रदान करेगी। इन स्मार्टकार्ड को बस कंडक्टर को दिखाने पर यात्रियों को टिकट नहीं लगेगा और वे फ्री में यात्रा कर सकेंगे। यह पहल मुख्य रूप से गरीबों को सहारा देने के लिए शुरू की गई है।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य केवल गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देना नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी कामों के लिए निसंकोच यात्रा करने की सुविधा प्रदान करना है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके पास स्मार्टकार्ड होगा।

वंचितों की जीवनशैली में होगा सुधार

खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह योजना अत्यधिक लाभकारी साबित होगी। क्योंकि ये लोग अक्सर कम आय वाले परिवारों से आते हैं और यात्रा के खर्च को उठाना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। इस योजना के तहत, वंचित वर्ग को यात्रा में सुविधा मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सरकार का उद्देश्य

यह योजना सामाजिक सुरक्षा और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा के गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार किया जाए, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस कदम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।