IMD Color Coded: क्या कहती हैं IMD की जारी की गईं कलर-कोडेड मौसमी चेतावनियां? यहां पढ़ें अलग-अलग रंगों के मतलब

IMD Color Coded: IMD भारत में मौसम से जुड़ी जानकारियां और चेतावनियां जारी करने वाली एक संस्थान है। यह हर मौसम के अनुसार जरूरत पड़ने पर कुछ वॉर्निंग्स (IMD Color Coded Weather Alerts) जारी करती है। ये वॉर्निंग्स हरे पीले ऑरेंज और लाल रंग ...

Published

What do the color-coded weather warnings issued by IMD say Read the meaning of different colors here (1)

IMD Color Coded: IMD भारत में मौसम से जुड़ी जानकारियां और चेतावनियां जारी करने वाली एक संस्थान है। यह हर मौसम के अनुसार जरूरत पड़ने पर कुछ वॉर्निंग्स (IMD Color Coded Weather Alerts) जारी करती है। ये वॉर्निंग्स हरे पीले ऑरेंज और लाल रंग में जारी की जाती हैं। हाल ही में IMD ने गर्मी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन क्या आप इनका मतलब जानते हैं?

IMD Color Coded Weather Alerts: क्या हैं इन कलर-कोडेड वॉर्निंग्स का मतलब?

HighLights
IMD मौसम से जुड़ी जानकारियां देती है
हाल ही में गर्मी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
इन वॉर्निंग्स के अलग-अलग रंगों के अलग-अलग मतलब हैं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) देश में मौसम संबंधी जानकारी और चेतावनियां जारी करने वाली भारत सरकार की एक संस्था है। IMD प्राकृतिक आपदाओं, जैसे भारी बारिश, गर्मी की लहरें, ठंड, चक्रवात और बाढ़ आदि के बारे में समय-समय पर कलर कोडेड वॉर्निंग्स (IMD Color Coded Weather Alerts) जारी करती है। ये वॉर्निंग्स (Weather Warning Colors India) जो लोगों को मौसम के मुताबिक सावधानियां बरतने में मदद करने के लिए जारी की जाती हैं।

ये चेतावनियां चार रंगों- हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग में दी जाती हैं। हाल ही में IMD ने हीट वेव को लेकर येलो और ऑरेंग अलर्ट जारी किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अलग-अलग रंगों (Color-Coded Weather Warnings) का मतलब क्या है? आइए समझें क्या बताते हैं ये कलर कोड।

♦️क्या है इन कलर-कोडेड वॉर्निंग्स का मतलब? (What is IMD Color Code)

हरा रंग (Green Alert)
हरे रंग की चेतावनी का मतलब है कि मौसम की स्थिति सामान्य है और किसी भी प्रकार की गंभीर मौसमी घटना की संभावना नहीं है। यह चेतावनी आमतौर पर तब जारी की जाती है जब मौसम शांत हो और कोई खतरा न हो। इस स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत नहीं होती, लेकिन फिर भी मौसम विभाग की अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए।

पीला रंग (Yellow Alert)
पीले रंग की चेतावनी का मतलब है कि मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो सामान्य से थोड़े ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। यह चेतावनी भारी बारिश, गर्मी की लहरों या तेज हवाओं जैसी स्थितियों के लिए जारी की जाती है। इस स्तर पर लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

नारंगी रंग (Orange Alert)
नारंगी रंग की चेतावनी गंभीर मौसमी स्थितियों के लिए जारी की जाती है, जैसे भारी बारिश, चक्रवात या भयंकर गर्मी। इसका मतलब है कि आने वाले समय में मौसम खराब हो सकता है और इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस स्तर पर प्रशासन और आम जनता को पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। यात्राएं टालने, घरों में सुरक्षित रहने और आपातकालीन सेवाओं के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

लाल रंग (Red Alert)
लाल रंग की चेतावनी सबसे गंभीर स्थिति को दर्शाती है। यह तब जारी की जाती है जब भीषण मौसमी आपदा, जैसे ज्यादा बारिश, बाढ़, भयंकर चक्रवात या खतरनाक गर्मी की लहरों की आशंका हो। इस स्थिति में जनजीवन को गंभीर खतरा हो सकता है और प्रशासन आपातकालीन उपाय करती है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने, जरूरी सामान जमा करने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

IMD की कलर कोडेड वॉर्निंग्स आम जनता और प्रशासन को मौसमी खतरों के बारे में सचेत करने का एक असरदार तरीका है। इन चेतावनियों के जरिए लोग समय रहते सुरक्षा के उपाय कर सकते हैं और जान-माल के नुकसान को कम कर सकते हैं। इसलिए, इन चेतावनियों को गंभीरता से लेना और उनके मुताबिक काम करना बेहद जरूरी है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment