विदेश की नौकरी छोड़ क्रैक किया UPSC, शादी के बाद बनी IPS अफसर
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाना कोई आसान काम नहीं है। कई लोग अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को पास कर IPS, IAS बनते है।
यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाने वाले तमाम आईपीएस और आईएएस की कहानी आपने सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी IPS अफसर की कहानी बताने वाले है, जिन्होनें अपने घर और बच्चों को संभालते हुए एक नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी क्रैक किया। आईपीएस बुशरा बानो का यूपीएसएसी सफर बेहद प्रेरणादायक है।
कौन है आईपीएस बुशरा बानो ?
बुशरा बानो का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ। वह बचपन से ही काफी होनहार छात्रा थी। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होनें कन्नौज से पूरी की। इसके बाद बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और यहां से पीएचडी मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी और उन्हें अपने जीवन में कुछ बड़ा करना था।
पढ़ाई के दौरान हो गई शादी
लेकिन पीएचडी मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान ही बुशरा की शादी हो गई। कम उम्र में ही शादी होने के बाद बुशरा पर अब घर की भी जिम्मेदारी थी। ऐसे में उनके सपने कहीं न कहीं पीछे छुट रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद वह अपने पति के साथ सऊदी अरब चली गई।
विदेश में बनी प्रोफेसर
सऊदी जाने के बाद बुशरा बानो के सपनों को एक बार फिर पंख लगे। यहां जाकर वह असिस्टेंट प्रोफेसर बन गईं। उन्होंने कॉलेज में मैनेजमेंट फैकल्टी के तौर पर काम किया। लेकिन वह अपनी इस नौकरी से ज्यादा खुश नहीं थी। क्योंकि उनका सपना यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बनने का था।
नौकरी छोड़ शुरू की यूपीएससी की तैयारी
फिर क्या था, बुशरा ने विदेश की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया और भारत वापस लौट आई। यहां आने के बाद उन्होनें यूपीएससी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान वह एक बच्चे की मां भी बन चुकी थी। घर की सारी जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होनें 2017 में पहली बार UPSC का एग्जाम दिया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुई।
2018 में क्रैक किया यूपीएससी
ऐसे में उन्होनें हार मानने के बजाय एक और प्रयास किया, इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। बुशरा ने साल 2018 में रैंक 277 के साथ UPSC क्रैक किया। उन्हें IRMS सर्विस मिला, लेकिन बुशरा ने सर्विस ज्वॉइन नहीं की। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने फिर से इस परीक्षा पास किया। इस बार उन्हें ऑल ओवर इंडिया में 234वां रैक प्राप्त हुआ था। उनका चयन IPS सर्विस के लिए हो गया।
