इस लेडी अफसर ने सिर्फ 4-5 घंटे पढ़ाई कर क्रैक किया UPSC, बनी आईएएस

हर दिन सिर्फ 4- 5 घंटे पढ़ाई कर यूपीएससी टॉप किया और IAS बनी। 
 
इस लेडी अफसर ने सिर्फ 4-5 घंटे पढ़ाई कर क्रैक किया UPSC, बनी आईएएस

 

यूपीएससी की परीक्षा को क्रैक करने के लिए कई लोग आखिरी अटेम्प्ट तक प्रयास करते हैं। रात दिन की मेहनत के बावजूद इस परीक्षा में कुछ ही लोगों को सफलता मिल पाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला आईएएस अधिकारी के बारें में बताने वाले है जिन्होनें हर दिन सिर्फ 4- 5 घंटे पढ़ाई कर यूपीएससी टॉप किया और IAS बनी। 

कौन है IAS नेहा जैन ? 
 
राजधानी दिल्ली की रहने वाली  डॉ. नेहा जैन ने साल 2017 में यूपीएससी क्लियर किया था और वह आईएएस बनी। नेहा ने एनके बागरोडिया पब्लिक स्कूल से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होनें मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज से डेंटिस्ट्री में डिग्री हासिल की।
 
जॉब के साथ- साथ की यूपीएससी की तैयारी 

IAS नेहा जैन काफी होनहार थी। उन्होनें यूपीएससी क्रैक करने से पहले ओबेरॉय डेंटल क्लिनिक में डेंटल कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया और एक डेंटिस्ट के रूप में सफल करियर बनाया। उनकी डेंटिस्ट की जॉब सही चल रही थी। मगर इसी बीच उन्होनें यूपीएससी के लिए तैयारी शुरू कर दी। 

एक तरफ नेहा की जॉब थी, वहीं दूसरी ओर उन्होनें आईएएस बनने का मन बना लिया था। जॉब के साथ- साथ उन्होनें UPSC क्लियर करने का फैसला किया। अपनी डेंटिस्ट की जॉब के साथ ही नेहा UPSC की तैयारी भी करने लगी। उन्होनें अपनी नौकरी और पढ़ाई को अच्छी तरह से मैनेज किया। 

 

सिर्फ 4-5 घंटे पढ़ती थी IAS नेहा जैन 
एक इंटरव्यू में नेहा जैन ने बताया कि वह हर दिन करीब 4-5 घंटे पढ़ाई करती थीं। जॉब के साथ ज्यादा पढ़ाई करने का समय नहीं मिल पाता था। लेकिन वह इस 4,5 घंटे के दौरान पूरी तरह पढ़ाई के लिए समर्पित रहती थीं। उन्होनें यूपीएससी के लिए काफी मेहनत की। साल 2017 में नेहा की मेहनत रंग लाई। उन्होनें अपनी इसी रणनीति से  यूपीएससी में ऑल इंडिया 14वीं रैंक हासिल किया और IAS अफसर बनी।