Weather Update: नंबर में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग दी जानकारी, जानिए अगले 10 दिनों का मौसम

नई दिल्ली: नवंबर का महीना शुरु हो गया है लेकिन अभी तक गर्म मौमस बना हुआ है। उत्तर भारत में कई राज्यों में ठंड की दस्तक देरी से होगी। ऐसे में आने वाले समय मौसम कैसा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा ...

Haryana-weather


नई दिल्ली: नवंबर का महीना शुरु हो गया है लेकिन अभी तक गर्म मौमस बना हुआ है। उत्तर भारत में कई राज्यों में ठंड की दस्तक देरी से होगी। ऐसे में आने वाले समय मौसम कैसा रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि नवंबर महीने में देश के कई हिस्सों में दिन और रात के वक्त का तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। 

यानी ठंडी रातें अब गर्म होने वाली हैं। आईएमडी का यह पूर्वानुमान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, देश के बाकी हिस्सों के लिए है। आईएमडी ने यह भी कहा कि नवंबर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

नवंबर महीने के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए, आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि पूरे देश में नवंबर में मासिक वर्षा ‘सामान्य’ श्रेणी में रहने की उम्मीद है – जिसे लंबी अवधि के औसत (एलपीए) के 77-123% के रूप में वर्गीकृत किया गया है।  एलपीए एक निश्चित अंतराल के लिए किसी विशेष क्षेत्र में दर्ज की गई वर्षा का औसत है। 

नवबंर में भारी बारिश का अनुमान

महापात्र ने कहा, “दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। नवंबर में देश के शेष हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य तापमान की उम्मीद है, देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान भी अधिक रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, महीने भर देश भर में रात के तापमान में वृद्धि का अनुमान है।


for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment