Kal Ka Mousam: दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें कल का मौसम अपडेट

 
Kal Ka Mousam: दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, देखें कल का मौसम अपडेट
Kal Ka Mousam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कल यानी 22 मार्च रविवार को हरियाणा-पंजाब समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें कल 22 मार्च के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

देश के पूर्वी भाग से लेकर उत्तरी भाग तक बारिश- आंधी का प्रचंड प्रहार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 22 मार्च के लिए एक बार फिर से UP, बिहार और दिल्ली समेत 13 राज्यों में बारिश और तूफानी हवा की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। Kal Ka Mousam

पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। वहीं, इस दौरान 70 से 85 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तेज बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 °C तक की कमी देखी जा सकती है।

देश के 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, UP, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड) -- कल यानी 22 मार्च को दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है और साथ में 30 से 50 KM प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

IMD के मुताबिक 22 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश और तूफान कहर बरपा सकती है। इस दौरान 50 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। Kal Ka Mousam

पूर्वी भारत में मौसम का हाल (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम) -- मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 22 मार्च को भी बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है

IMD के मुताबिक 22 मार्च से 25 मा पश्चिम बंगाल,सिक्किम और ओडिशा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 85 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

22 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 22 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, ITO, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालकाजी, मयूर विहार में बारिश का अधिक प्रभाव दिख सकता है। 

UP में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक पूवी उत्तर प्रदेश में कल यानी 22 मार्च को बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। UP के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र शामिल हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बिहार में 22 मार्च को भी बारिश-तूफान मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। बिहार के जिन जिलों में बारिश की पूरी संभावना है उनमें पटना, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, खगड़िया, बांका, जमुई और भागलपुर शामिल हैं। 

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक उत्तराखंड में 23 मार्च को बारिश और आंधी की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्र प्रयाग शामिल हैं। 30 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। Kal Ka Mousam

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 मार्च को तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें चंबा, लाहौल और स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी शामिल हैं। 

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम 

IMD के मुताबिक राजस्थान 22 मार्च को राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें जयपुर, अजमेर, जैसलमेर और बाड़मेर शामिल हैं। Kal Ka Mousam

उत्तर-पूर्वी भारत में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 22 मार्च को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अगले 5 दिनों तक गरज और बिजली चमकने की संभावना है।

IMD के मुताबिक 27 मार्च को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; तथा 24 व 27 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कल कैसा रहेगा मौसम

तटीय आंध्र प्रदेश में 23 मार्च, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 22 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 22 मार्च को बिजली चमकने की संभावना है। Kal Ka Mousam

पश्चिम भारत में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 और 24 मार्च को गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 kmph) के साथ कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।