Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

 
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट... देश में कई जगहों पर शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वहीं, अब कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। वहीं सबसे अधिक मुसीबत पहाड़ी राज्यों में बढ़ने वाली है।

दक्षिणी राज्यों को अब बारिश से राहत मिल जाएगी। लेकिन उत्तर भारत के कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह यात्रा करने वाले लोगों को बेहद सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है। 

तो चलिए जानते हैं कल यानी 21 दिसंबर का मौसम...

देश के 8 राज्यों में बदलने वाला है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को देश के 8 राज्यों के प्रमुख शहरों में मौसम बदलने वाला है। इन शहरों में कल आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी के भी आसार हैं। इन शहरों में दिल्ली, बिहार की राजधानी पटना, हिमाचल की राजधानी शिमला, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, हिमाचल के प्रसिद्ध शहर मनाली, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, पंजाब के अमृतसर, राजस्थान की राजधानी जयपुर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शामिल हैं।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को दिल्ली में सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। वाहन चालकों को सुबह के समय बेहद सतर्क होकर गाड़ी चलाने की आवश्यकता है। वहीं कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल यानी रविवार को मौसम बदलने वाला है। लखनऊ में जहां सुबह के समय घने कोहरे का प्रचंड रूप देखने को मिल सकते है तो वहीं आसमान में काले बादल भी छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है उनमें कानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, कौशाम्बी, प्रयागराज बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और सहारनपुर शामिल हैं।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में 21 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है जिसके चलते शीत लहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान के अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। कल देहरादून में जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं हिमपात भी हो सकता है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। शिमला में आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखी जा सकती है। सुबह और देर रात को घना कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी है। वहीं, 21 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 21 दिसंबर को राजस्थान में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी जयपुर के आसपास के जिलों में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। माउंट आबू , सीकर , बीकानेर और नागौर में खतरनाक शीत लहर चल सकती है।