Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
 Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पूर्वानुमान

 

 

हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। कई इलाकों में हो रही मानसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में भी कुछ इलाकों में हल्की व तेज बारिश की संभावना जताई है। आज के मौसम की बात करें तो बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ और लोगों को उमस से राहत मिली। 

 

कल कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश ?

अब कल कैसा मौसम रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर दिया है। 11 अगस्त को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिससे कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिलेगी। 

12 अगस्त को मानसून रहेगा सबसे ज्यादा एक्टिव  
इसके बाद 12 अगस्त को मानसून के सबसे ज्यादा एक्टिव रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी और मध्य हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।