Kal Ka Mousam: कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें ताजा जानकारी

Kal Ka Mousam: कल देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहाँ-कहाँ बारिश होगी और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। देखें ताजा जानकारी...
मॉनसून के वापसी की प्रक्रिया लगातार जारी है। हालांकि इस बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष हिस्सों से लौट सकता है। Kal Ka Mousam
इसके साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों में भी मॉनसून की वापसी के हालात बन रहे हैं।
IMD ने अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत खासतौर पर तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब कमजोर पड़ चुका है, जबकि बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में ऊपरी वायु चक्रवात सक्रिय हैं, जिससे बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रविवार दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम से हवा की गति कम होकर 8 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। Kal Ka Mousam
UP में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून पूरी तरह से लौट सकता है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 से 16 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कहीं भी वर्षा होने के आसार नहीं हैं। Kal Ka Mousam
इस अवधि में दिन में तेज धूप और रात में मौसम सामान्य रहेगा। इसके साथ ही 10 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वांचल के दक्षिण-पूर्वी जिलों बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से वापस लौट गया है।
बिहार में कल का मौसम
बिहार में भी मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 2-3 दिनों में मॉनसून के विदा होने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। IMD के अनुसार, बिहार में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिससे नमी घटेगी और ठंडक बढ़ेगी। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने के साथ ही तापमान भी सामान्य हो गया है। हालांकि सुबह और शाम की ठंड ने हल्के गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कल आसमान साफ रहेगा, कहीं-कहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल यहां दिन में मौसम सुहावना और रात में हल्की ठंडक महसूस होगी।
राजस्थान में कल का मौसम Kal Ka Mousam
राजस्थान से मॉनसून लगभग वापस लौट चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम ने राज्य में करवट ले ली है, जिससे दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवा महसूस होगी। अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।