Kal Ka Mousam: मौसम का फिर बिगड़ा मिजाज, कल इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 
Kal Ka Mousam: मौसम का फिर बिगड़ा मिजाज, कल इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Kal Ka Mousam: कल देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल किन-किन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट... 

देशभर में एक बार फिर करवट मौसम ने करवट ली है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के असर से एक से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयों के इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। Kal Ka Mousam

यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम 

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और दो फरवरी को गरज-चमक के बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल में कल सुबह और शाम को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसका सीधा असर दिल्ली-NCR में महसूस किया जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को NCR में गरज के साथ बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam

सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि शाम और रात के समय तेज सतही हवाओं, बिजली चमकने और हल्की से बहुत हल्की बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक फरवरी को कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कुछ खास असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि इस दौरान ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। IMD के अनुसार, सुबह और रात के समय एक फरवरी को राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद सैलानियों का तांता लगा हुआ है। हालांकि कड़ाके की ठंड और जमी बर्फ ने वहां के लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। IMD ने अब एक फरवरी को भी मध्यम स्तर की बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। Kal Ka Mousam

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो फरवरी को सक्रिय होगा जिससे पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।