आज से हरियाणा में हीट वेव का यलो अलर्ट; 26 से बदलेगा मौसम, बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। IMD के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा। 20 और 21 अप्रैल को नारनौल और रोहतक जैसे इलाकों में 'वार्म नाइट' यानी गर्म रातों की स्थिति भी बनी रहेगी। Haryana Weather
कृषि मौसम विज्ञान विभाग (HAU), हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 25 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आने की उम्मीद है। Haryana Weather
अधिकतम और न्यूनतम तापमान…
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में अभी 3-4 डिग्री की और वृद्धि होगी। विशेषकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करेंगे। रोहतक और करनाल जैसे शहरों में हीटवेव की स्थिति पहले ही दर्ज की जा चुकी है। Haryana Weather
हरियाणा में न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में -0.5°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 18.0°C रहा, जबकि नूंह में यह 27.9°C तक पहुंच गया। अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य बना हुआ है।
