हरियाणा में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

 
हरियाणा में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां- कहां होगी बारिश ?

 

 

हरियाणा में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। यमुनानगर समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। 

 

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा में 15 अगस्त तक बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आईएमडी ने कई जिलों में 13 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।इस दौरान यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। यमुनानगर में आज सुबह से बारिश हो रही है। यहां गरज-चमक और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की और कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार है। 
 

तापमान में हुई बढ़ोतरी

इस महीने की शुरूआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली और मौसम सुहावना हुआ। लेकिन पिछले दिनों मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। ऐसे में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दिखी।

बीते 9 अगस्त को जारी अधिकतम तापमान रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिनों की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के आसपास रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबाला में दर्ज किया गया। वहीं  करनाल में अधिकतम तापमान 35.2, रोहतक में 35.3 और हिसार में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार 

पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। लेकिन एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 अगस्त से 15 अगस्त तक बारिश होने के आसार है। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। अब आने वाले दिनों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 13 अगस्त तक यमुनानगर, करनाल में भारी बारिश हो सकती है।