हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश
Updated: Aug 10, 2026, 14:56 IST
हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, जींद, कैथल में बारिश के आसार है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD चंडीगढ़) द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी, कैथल, जींद, झज्जर, रोहतक, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में हवाओं व गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना है।
