Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, देखें अगले 5 दिन का मौसम अपडेट

 
 Weather Update: हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, देखें अगले 5 दिन का मौसम अपडेट

हरियाणा में अब उत्तर- पश्चिमी हवाओं से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिन बारिश के आसार कम है। इस वजह से दिन के तापमान में फिर से हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लेकिन रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है और सुबह -शाम के समय ठंड बढ़ेगी।  

आज कैसा रहेगा मौसम ?
आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद अब मौसम के फिर से शुष्क होने की स्थिति बन रही है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो सकता है। इसके चलते 5 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील और मुख्य रूप से खुश्क रहेगा। 
इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल छाने और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी, जबकि सुबह-शाम और रात के तापमान में गिरावट आएगी।