Weather Update: हरियाणा के पंचकूला- अंबाला समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, देखें आज कहां- कहां बरसेंगे बादल?

 
 Weather Update: हरियाणा के पंचकूला- अंबाला समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, देखें आज कहां- कहां बरसेंगे बादल?

Haryana Weather: हरियाणा में आज झमाझम बारिश होगी और एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने आज शनिवार को गरज- चमक के साथ बारिश, वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
 
इन जिलों में बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, चरखी दादरी, हिसार और भिवानी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

 

आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी 
इस दौरान कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।