Weather Update : देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ताजा पूर्वानुमान किया जारी

 
How will the weather be across the country tomorrow?
Weather Update : देशभर में मानसून एक्टिव है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार कल 21 अगस्त से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण 22 अगस्त से उत्तर -पश्चिम और आसपास के पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधि में तेज होगी। आइये जानते है कल आपके राज्य में कैसा मौसम रहने वाला है। 

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-NCR में आज लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। IMD के अनुसार, कल आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि कुछ इलाकों में हल्की बौछारें हो सकती है। वहीं 22-23 अगस्त को भी हल्की बारिश को होने का अनुमान जताया जा रहा है।

हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 अगस्त को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 23-24 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।

UP में कल का मौसम

UP में पिछले तीन दिनों से बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि 22 अगस्त से यूपी के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र जिलों में 22 से 25 अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर,बुलंदशहर, शामली जिलों में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले सात दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान है। जबकि 22-23 अगस्त को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से अधिक वर्षा होने की संभावना है। कई जिलों के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। IMD ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके सात ही झारखंड में 22 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

इस बार बारिश ने उत्तराखंड में भीषण तबाही मचाई है। राज्य में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। अब मौसम विभाग ने राज्य में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि 23 से 25 अगस्त के बीच भूस्खलन और बाढ़ के खतरे की भी आशंका जताई है।

मध्य और पूर्व भारत में कल का मौसम 

अगले 7 दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।