Weather Update : देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? कई इलाकों में बाढ़ का अलर्ट; IMD ने ताजा पूर्वानुमान किया जारी

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कुछ राज्यों में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
 
How will the weather be across the country today?

Weather Update : देशभर के लगभग सभी हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर जारी है। जिस वजह पहाड़ खिसकने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को बचने की हिदायत दी है। वहीं  राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत कुछ राज्यों में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में 21 जुलाई से मौसम फिर बदल सकता है। इसके चलते 21 से 23 जुलाई तक आंधी-तूफान या लगातार बारिश की संभावना है। इसी बीच IMD ने आज के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। 

दिल्ली में आज का मौसम 

दिल्ली से मॉनसून रुठा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। इससे गर्मी से तो राहत है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। यानी दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। 

NCR में आज का मौसम

NCR में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, बादल और धूप की आंखमिचौली जारी रहने के आसार हैं। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, नूंह और रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। 

हरियाणा में आज का मौसम

हरियाणा में मानसून इस बार काफी एक्टिव है और इस बार ज्यादा बारिश भी हो रही है। सोमवार (21 जुलाई) को प्रदेश में फिर झमाझम बारिश होगी। सोमवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बूंदाबांदी हो सकती है। 

पंजाब में आज का मौसम 

पंजाब में तेज बारिश की संभावना नहीं है। IMD चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटे यानी दो दिन तक राज्य में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 21 और 22 जुलाई को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा और बरनाला जिलों में 21 और 22 जुलाई को मौसम खराब रह सकता है। 

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 21 जुलाई से भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। आगामी 3 से 4 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। इसके चलते कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। IMD के मुताबिक, 27-28 जुलाई के आसपास राज्य में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। 

UP में आज का मौसम

UP में मानसून ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बारिश के चलते अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह से 22 जुलाई की सुबह तक पश्चिमी यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश होगी। 

उत्तराखंड में आज का मौसम

21 जुलाई को मौसम में परिवर्तन आएगा, जिससे बारिश होने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, 21 के साथ-साथ 22 जुलाई तक अधिकांश इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी है। सोमवार को हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, चंपावत और नैनीताल के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी है। भूस्खलन और भारी बारिश के कारण सैकड़ों छोटी-बड़ी सड़कें फिलहाल बंद हैं। मौसम विभाग ने 21 से 23 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल में अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।