Kal Ka Mausam: गरज- चमक के साथ अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 18 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
देश के अलग- अलग राज्यों में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। कल 26 सितंबर को यूपी- बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देश के 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में डिप्रेशन के असर से, 25 सितंबर को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 25-26 तारीख के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 26 तारीख को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; और 26-27 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल 26 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।
तेज बारिश के साथ आंधी तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। यूपी और बिहार में भी बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में 26 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 26 सितंबर को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम बिगड़ सकता है। यहां कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर में असम और मेघालय समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
