Weather News: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों झमाझम बारिश का अलर्ट

 
haryana weather udpate
Weather News: हरियाण में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में सुबह से तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश तक बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।  

आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और नूंह जिलों में बारिश के आसार है। इन जिलों में 25% फीसदी तक बारिश के आसार बने हुए है। वहीं 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के यही जिले प्रभावित रह सकते हैं।

इन क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार प्रभावित जिलों में बिखराव वाली बारिश हो सकती है।


मौसम में क्या बदलेगा

बारिश और बादल छाने से मौसम में गिरावट दर्ज की गई। दिन में कुछ समय गर्माहट महसूस जरूर हुई लेकिन शाम के समय फिर से आसमान को बादलों ने घेर लिया। मौसम विभाग की मानें तो 19 फरवरी को फिर से मौसम शुष्क होगा और 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।